पटना: बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को प्रमोशन देने का फैसला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 नवंबर 2026 को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत राज्य में अलग-अलग विभागों और जिलों में तैनात 30 से अधिक IAS अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर का वेतनमान दिया जाएगा।
सरकारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को वेतन स्तर-13 का लाभ मिलेगा। इस वेतनमान के तहत न्यूनतम वेतन 1 लाख 23 हजार 100 रुपये और अधिकतम 2 लाख 15 हजार 900 रुपये निर्धारित है। प्रमोशन का लाभ 1 जनवरी 2027 से या इसके बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तारीख से प्रभावी होगा।
इस सूची में कई जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। नालंदा की डीएम उदिता सिंह, समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा और गया के डीएम शशांक शुभंकर को प्रमोशन का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा पटना नगर निगम के नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पंचायती राज विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव अमित कुमार पांडेय का नाम भी सूची में शामिल है।
साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल को भी प्रमोशन दिया गया है। उनके पास बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी है।
वहीं, बिहार राज्य योजना परिषद के अपर सचिव श्याम बिहारी मीणा, एससी-एसटी कल्याण विभाग के अपर सचिव संजय कुमार, लघु जल संसाधन विभाग की अपर सचिव संगीता सिंह और कृषि विभाग की अपर सचिव कल्पना कुमारी भी इस सूची में शामिल हैं।
इसके अलावा मुकेश कुमार, गौतम पासवान, रंजीत कुमार, प्रवीण कुमार, मृत्युंजय कुमार, डॉ. नंद लाल आर्य, सुजीत कुमार और रजनीश कुमार सिंह को भी प्रमोशन का लाभ मिलेगा।
सूची में बेल्ट्रॉन के महाप्रबंधक राकेश रंजन, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव शम्भू शरण, भवन निर्माण विभाग के अपर सचिव राजेश कुमार सिंह और संसदीय कार्य विभाग के अपर सचिव राजेश कुमार भी शामिल हैं।
इसके साथ ही वित्त विभाग के सुनील कुमार, निर्वाचन विभाग के माधव कुमार सिंह, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अहमद महमूद, शिक्षा विभाग के विनायक मिश्र, राज्यपाल सचिवालय के सुमन कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के कुमार मंगलम और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद वारिस खां को भी प्रमोशन दिया गया है।
सरकार के इस फैसले से विभिन्न विभागों और जिलों में काम कर रहे वरिष्ठ IAS अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर का वेतनमान मिलेगा। हालांकि, यह वेतन लाभ निर्धारित प्रभावी तिथि और नई जिम्मेदारी संभालने की शर्त के अनुसार लागू होगा।




Users Today : 239
Who's Online : 9