Home देश पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश...

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश होकर गिरे; AIIMS में

0
194

डेस्क : देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बुधवार, 11 नवंबर की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। 75 वर्षीय धनखड़ फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह जगदीप धनखड़ रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि वह कुछ मिनटों तक बेहोश रहे। इसके बाद उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें पीसीआर वाहन से घर लेकर पहुंचे।

घर पहुंचने के बाद मेडिकल टीम और एम्स के डॉक्टरों ने उनकी जांच की और प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया गया। यहां उन्हें कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टर उनकी जांच और इलाज कर रहे हैं।

बता दें कि जगदीप धनखड़ इससे पहले भी कई बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर चुके हैं। जुलाई 2025 में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अगस्त 2022 में देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था।

फिलहाल जगदीप धनखड़ की तबीयत कैसी है, इसको लेकर विस्तृत आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन का इंतजार है। डॉक्टर उनकी जांच और उपचार कर रहे हैं। अब सभी की नजर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अगली जानकारी पर टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार आएंगे PM मोदी, कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का करेंगे उद्घाटन; कई योजनाओं की देंगे सौगात राज्य

बिहार आएंगे PM मोदी, कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का करेंगे उद्घाटन; कई योजनाओं की देंगे सौगात