Home देश Chhath Puja 2026: आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ छठ महापर्व...

Chhath Puja 2026: आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलीं व्रती; घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0
249
पटना : लोक आस्था का महापर्व छठ आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के अंतिम दिन सुबह से ही बिहार के विभिन्न नदी घाटों, तालाबों और जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। व्रती भगवान सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की।

रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अब सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य की उपासना की गई। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा होगा। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण की और परिवार के सदस्यों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

पटना में सुबह 6:07 बजे हुआ सूर्योदय

आज पटना में सूर्योदय सुबह करीब 6 बजकर 7 मिनट पर हुआ। वहीं, व्रती सूर्योदय के समय भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित की। इसके बाद छठ व्रत का पारण की।

घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम

छठ महापर्व को देखते हुए बिहार के विभिन्न जिलों में घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से निर्धारित घाटों पर ही पूजा करने और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की गई है।

सूर्य उपासना के साथ संपन्न हुआ महापर्व

छठ पूजा में भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना का विशेष महत्व है। इस पर्व में डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। कठिन नियम, शुद्धता, आस्था और लोक परंपरा से जुड़ा यह पर्व बिहार की सांस्कृतिक पहचान माना जाता है। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन, बिहार के 10 हजार से अधिक घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; 36 घंटे का व्रत पूरा राज्य

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन, बिहार के 10 हजार से अधिक घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; 36 घंटे का व्रत पूरा