रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अब सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य की उपासना की गई। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा होगा। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण की और परिवार के सदस्यों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
पटना में सुबह 6:07 बजे हुआ सूर्योदय
आज पटना में सूर्योदय सुबह करीब 6 बजकर 7 मिनट पर हुआ। वहीं, व्रती सूर्योदय के समय भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित की। इसके बाद छठ व्रत का पारण की।
घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम
छठ महापर्व को देखते हुए बिहार के विभिन्न जिलों में घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से निर्धारित घाटों पर ही पूजा करने और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की गई है।
सूर्य उपासना के साथ संपन्न हुआ महापर्व
छठ पूजा में भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना का विशेष महत्व है। इस पर्व में डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। कठिन नियम, शुद्धता, आस्था और लोक परंपरा से जुड़ा यह पर्व बिहार की सांस्कृतिक पहचान माना जाता है। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ।




Users Today : 110
Who's Online : 2