Home राज्य शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की शिक्षकों को दो टूक, समय पर स्कूल...

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की शिक्षकों को दो टूक, समय पर स्कूल आएं और निर्धारित समय पर ही जाएं; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

0
6

महुआ : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की नसीहत दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचें और स्कूल बंद होने के तय समय पर ही वापस जाएं। ड्यूटी में लापरवाही बरतने या विभागीय नियमों का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। विद्यालयों में नियमित उपस्थिति और समयबद्ध तरीके से पढ़ाई सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

निजी विद्यालयों की मनमानी पर शिक्षा मंत्री सख्त

निजी विद्यालयों की ओर से मनमानी फीस वसूली और महंगी किताबों के बोझ को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बच्चों पर किताबों का बोझ और अभिभावकों पर फीस का अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं है। इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद कई निजी विद्यालय संचालकों से बातचीत की गई है।

उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों के संचालन के लिए नियम बनाए जाएंगे और सभी स्कूलों को एक निर्धारित दायरे में रखा जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी स्कूलों में ही NEET-JEE की तैयारी कराने का लक्ष्य

शिक्षा मंत्री ने सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात करते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बेहतर शिक्षा प्राप्त करें। उनकी पढ़ाई का स्तर इतना मजबूत बनाया जाएगा कि उन्हें नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा जैसे शहरों का रुख नहीं करना पड़े।उन्होंने शिक्षा के स्तर में सुधार, शिक्षकों की जवाबदेही तय करने और सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राहुल राज और बंशीधर गिरधारी मामले में सभापति के फैसले पर JDU का समर्थन, श्याम रजक बोले- तेजस्वी पहले नियम-कानून की किताब पढ़ें बिहार

राहुल राज और बंशीधर गिरधारी मामले में सभापति के फैसले पर JDU का समर्थन, श्याम रजक बोले- तेजस्वी पहले नियम-कानून की किताब पढ़ें