Home राज्य बिहार में शराब की अवैध बिक्री की शिकायत करना हुआ आसान, QR...

बिहार में शराब की अवैध बिक्री की शिकायत करना हुआ आसान, QR कोड स्कैन करते ही खुलेगा चैटबॉट

0
11

डेस्क : बिहार में शराब की अवैध बिक्री और कारोबार से जुड़ी शिकायत करना अब पहले से आसान हो गया है। इसके लिए मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने नई डिजिटल सुविधा शुरू की है। विभाग की ओर से QR कोड जारी किया गया है, जिसे मोबाइल से स्कैन कर लोग घर बैठे शराब से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोगों को शिकायत करने के लिए उत्पाद विभाग के कार्यालय जाने या किसी अधिकारी से सीधे संपर्क करने की जरूरत नहीं होगी।

सहरसा में उत्पाद विभाग ने इस डिजिटल सुविधा को आम लोगों तक पहुंचाने की पहल शुरू कर दी है। उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से जारी QR कोड को मोबाइल से स्कैन करते ही एक चैटबॉट खुलेगा। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति शराब की अवैध बिक्री, कारोबार और इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों की जानकारी विभाग तक पहुंचा सकता है।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी बेहद आसान रखी गई है। लोगों को सिर्फ अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन करना होगा और चैटबॉट के माध्यम से शिकायत दर्ज करनी होगी। विभाग का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने आम लोगों से इस सुविधा का इस्तेमाल करने और नशामुक्त बिहार अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आसपास शराब की अवैध बिक्री या इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर लोग QR कोड के माध्यम से विभाग को सूचना दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार में जमीन बंटवारे पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 15 साल पुराना अवॉर्ड रद्द राज्य

बिहार में जमीन बंटवारे पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 15 साल पुराना अवॉर्ड रद्द