पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पटना एयरपोर्ट जाएंगे। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की।
संजय झा ने प्रधानमंत्री के बिहार आगमन को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं और 140 करोड़ देशवासियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। विपक्ष जो बयान दे रहा है, उसे देने दीजिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
नीतीश सेतु के निर्माण को लेकर विपक्ष के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने कहा कि इस पुल का निर्माण राज्य सरकार ने कराया है और यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग आज पुल निर्माण का श्रेय लेने की बात कर रहे हैं, क्या उन्हें याद है कि इसका निर्माण कब शुरू हुआ था?
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उनके साथ करीब 20 बार पुल का निरीक्षण करने गए थे। पुल निर्माण के दौरान मुख्यमंत्री लगातार इसकी प्रगति पर नजर रखते थे। ऐसे में विपक्ष के बयानों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
संजय झा ने नीतीश सेतु का नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने को लेकर राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आ रहे हैं और राज्य को कई बड़ी सौगातें भी देंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से बिहार के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।




Users Today : 257
Who's Online : 6