Home राज्य PK का PM मोदी से सवाल- 12 साल में बिहार दूसरे राज्यों...

PK का PM मोदी से सवाल- 12 साल में बिहार दूसरे राज्यों से पीछे क्यों? पलायन और बाढ़ से राहत कब मिलेगी?

0
435

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और नीतीश सेतु के उद्घाटन को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के बिहार आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को जितनी चिंता बिहार की करनी चाहिए, उतना ध्यान और फोकस राज्य पर नहीं है।

प्रशांत किशोर ने नीतीश सेतु के उद्घाटन को अच्छी बात बताते हुए कहा कि इस पुल का निर्माण किसने कराया और इसका श्रेय किसे मिलना चाहिए, इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद सुनने को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस पुल का कॉन्ट्रैक्ट 2014 से पहले का रिकॉर्डेड है। ऐसे में इस सेतु के निर्माण का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिलना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार के विकास को लेकर कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में बिहार दूसरे राज्यों की तुलना में पीछे छूटता जा रहा है। प्रति व्यक्ति आय, जीडीपी, देश की कुल जीडीपी में बिहार का योगदान और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में राज्य की स्थिति पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने सवाल किया कि बिहार दूसरे राज्यों के बराबर कब खड़ा होगा? राज्य से लोगों का पलायन कब बंद होगा और हर साल बाढ़ की समस्या से जूझने वाले लोगों को राहत कब मिलेगी?

प्रशांत किशोर ने नीतीश सेतु के नामकरण पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखना अच्छी बात है, लेकिन इससे बेहतर होता कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सात निश्चय के तहत जो वादे और योजनाएं तय की थीं, उन्हें सरकार ईमानदारी से लागू करती। ऐसा करना नीतीश कुमार के लिए कहीं अधिक सम्मान की बात होती।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल, नामकरण पर जताया आभार राज्य

नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल, नामकरण पर जताया आभार