पटना: कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर किए जाने को लेकर उनके परिवार की ओर से प्रसन्नता व्यक्त की गई है। इस फैसले को बिहार के विकास में उनके योगदान, विजन और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया गया है।
इस संबंध में जारी संदेश में कहा गया कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
संदेश में कहा गया कि पुल के चालू होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा। इसके साथ ही क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस पुल से बिहार के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई है।




Users Today : 254
Who's Online : 1