Home राज्य PM मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, बिहार को मिली छह...

PM मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, बिहार को मिली छह लेन पुल की बड़ी सौगात

0
504

पटना : बिहार के विकास को आज एक नई रफ्तार मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर दिया है। इस पुल का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर नीतीश सेतु’ रखा गया है। इस पुल के शुरू होने से बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और लोगों के आवागमन को बड़ी सुविधा मिलेगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में इस परियोजना को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क को बेहतर बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। इसके चालू होने से पटना और वैशाली के बीच आवागमन पहले से अधिक सुविधाजनक होगा। साथ ही उत्तर बिहार के कई जिलों से पटना आने-जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
PM मोदी ने राघोपुर में किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, रथ पर सवार होकर जनता का किया अभिवादन राज्य

PM मोदी ने राघोपुर में किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, रथ पर सवार होकर जनता का किया अभिवादन