Home राज्य कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में आस्था का जनसैलाब, गंगा घाटों से सड़कों...

कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में आस्था का जनसैलाब, गंगा घाटों से सड़कों तक उमड़ी भीड़; दीघा-एम्स रोड पर भीषण जाम

0
230

पटना: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी पटना में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह से ही दीघा स्थित गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हजारों की संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं। गंगा घाटों पर हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। महिला, पुरुष और बच्चों की बड़ी संख्या में मौजूदगी से घाटों पर काफी चहल-पहल बनी हुई है। धार्मिक उत्साह और भक्ति के माहौल के बीच गंगा तट पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

दीघा-एम्स-पाटलिपुत्र रोड पर लगा भीषण जाम

गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़ का असर अब शहर की यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। दीघा-एम्स-पाटलिपुत्र रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बन गई है, जिसके कारण वाहन चालकों और आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लग रहा है। गंगा स्नान के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही के कारण यातायात का दबाव बढ़ गया है।

घाटों पर श्रद्धा, सड़कों पर परेशानी

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पटना के गंगा घाटों पर जहां आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर लगे जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धार्मिक उत्साह के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्रशासन के लिए भी चुनौती बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
लखीसराय में ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में पांच की मौत, चार की हालत नाजुक राज्य

लखीसराय में ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में पांच की मौत, चार की हालत नाजुक