Home राज्य निशांत कुमार को जदयू की कमान पर नित्यानंद राय बोले- स्वाभाविक फैसला,...

निशांत कुमार को जदयू की कमान पर नित्यानंद राय बोले- स्वाभाविक फैसला, पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं

0
128
पटना : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने जदयू में निशांत कुमार को नेतृत्व सौंपे जाने की चर्चा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को पार्टी की बागडोर दिए जाने की बात स्वाभाविक है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने जब इस संबंध में घोषणा की है, तो यह अपने आप में बड़ी घोषणा है और इस फैसले में दम है।

नित्यानंद राय ने कहा कि निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के नक्शे कदम पर चल रहे हैं और अच्छा काम कर रहे हैं। पार्टी भी उनकी ओर देख रही है, जो अपने आप में महत्वपूर्ण बात है।

यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ओर से कांग्रेस को 26 सीटें देने की चर्चा पर नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाप्त हो चुकी है और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही प्रमुख पार्टी है। दोनों दलों के बीच गठबंधन होने से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने अतीत की घटनाओं को देखा है और भाजपा वहां सरकार बनाएगी।

पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन पर क्या कहा?

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन पुराना रहा है और अब फिर साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाना गठबंधन का प्रमुख लक्ष्य है और वहां की जनता इस बार गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना रही है।

नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और सरकार भी नशे के विरुद्ध काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा एक बड़ी साजिश है और युवाओं को इसमें नहीं फंसना चाहिए।

उन्होंने नक्सलवाद और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ हुई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह इन चुनौतियों पर नियंत्रण की दिशा में काम हुआ है, उसी तरह नशे के खिलाफ भी अभियान सफल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
2030 तक तैयार होगी औरंगाबाद-बिहटा रेल लाइन, 3606 करोड़ की परियोजना से 4 जिलों को मिलेगा फायदा राज्य

2030 तक तैयार होगी औरंगाबाद-बिहटा रेल लाइन, 3606 करोड़ की परियोजना से 4 जिलों को मिलेगा फायदा