HomeUncategorizedमऊ में 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा...

मऊ में 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया

मऊ, 08 अगस्त : जनपद में स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को मऊ में विकास और सियासत का बड़ा संदेश देखने को मिला। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में 5 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वर्गीय कल्पनाथ राय की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंत्री ने घोषणा किया कि प्रस्तावित सौर ऊर्जा पार्क का नाम स्वर्गीय कल्पनाथ राय के नाम पर रखा जाएगा।

मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से मैसर्स नेक्सजन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली द्वारा लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से 5 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जा रही है। परियोजना के पूरा होने के बाद मऊ में स्वच्छ और सस्ती बिजली की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही सौर ऊर्जा के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।

5 मेगावाट क्षमता का यह सौर ऊर्जा पार्क मऊ के ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। मंत्री के अनुसार, इससे लगभग 5 हजार घरों को बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली इस परियोजना से स्वच्छ ऊर्जा के साथ-साथ बिजली की लागत और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में लगभग 50 हजार नागरिकों को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने स्वर्गीय कल्पनाथ राय को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कल्पनाथ राय ने मऊ के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए थे और जनपद के विकास को लेकर उनके पास स्पष्ट विजन था। उनके द्वारा देखे गए विकसित मऊ के सपने को आगे बढ़ाने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है।

ए.के. शर्मा ने आगे कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय ने मऊ के विकास की जो परिकल्पना की थी, आज उसी दिशा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, परिवहन, रेलवे और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में मऊ को विकास की नई परियोजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

अपने संबोधन में ए.के. शर्मा ने मऊ के लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और जनपद के उज्ज्वल भविष्य के लिए विकास की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि मऊ को विकास, रोजगार और बेहतर सुविधाओं के नए अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सिद्धार्थ राय चुनाव लड़ेंगे तो कार्यकर्ता बनकर करेंगे काम

ए.के. शर्मा ने स्वर्गीय कल्पनाथ राय के पुत्र श्री सिद्धार्थ राय को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि सिद्धार्थ राय कहीं से चुनाव लड़ते हैं तो वह उनके कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। इस बयान को कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच विशेष राजनीतिक संदेश के रूप में देखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments