Homeदेशडाकघरों से 135 देशों में ट्रैकिंग सुविधा के साथ भेजें राखी, इंटरनेशनल...

डाकघरों से 135 देशों में ट्रैकिंग सुविधा के साथ भेजें राखी, इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस के तहत सुविधा उपलब्ध : पीएमजी

अब देश भर में स्पीड पोस्ट द्वारा राखी भेजने पर 10 फीसद विशेष छूट- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

वाराणसी, 14 अगस्त : रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। यदि आपके भाई विदेश में रहते हैं, तो अब दूरी आपके स्नेह में बाधा नहीं बनेगी। भारतीय डाक विभाग अपनी इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस के माध्यम से 135 देशों में किफायती दरों पर राखी, एवं उपहार सुरक्षित व ट्रैकिंग सुविधा के साथ भेजने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। यह जानकारी उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल (पीएमजी) कृष्ण कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई एक विशेष सेवा है।

यह सेवा व्यवसायिक ग्राहकों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है। इसके माध्यम से ग्राहक अधिकतम 5 किलोग्राम तक का पार्सल भेज सकते हैं, जो संबंधित गंतव्य देश द्वारा निर्धारित अधिकतम वजन सीमा के अधीन होगा। इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस की सबसे बड़ी विशेषता एंड-टू-एंड ऑनलाइन ट्रैकिंग है। कम लागत, विश्वसनीय सेवा, व्यापक पहुँच और ट्रैकिंग सुविधा के कारण यह विदेशों में राखी भेजने का सबसे भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरी है। पीएमजी के अनुसार, भारतीय डाक की इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस उन लाखों भारतीय परिवारों के लिए भावनात्मक सेतु का कार्य कर रही है, जिनके अपने विदेशों में रहते हैं। इस सुविधा के अंतर्गत थाईलैंड, भूटान, चीन, म्यांमार, सिंगापुर तथा संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में शुरूआती 50 ग्राम तक सिर्फ 185 रूपये में भेजा जा सकता है। वहीं मलेशिया, हांगकांग, कज़ाख़स्तान एवं वियतनाम के लिए शुरुआती 50 ग्राम का शुल्क 190 रूपये है। ग्रेट ब्रिटेन के लिए 200 रूपये, जर्मनी और साउथ अफ्रीका के लिए 245 रूपये, नीदरलैंड के लिए 320 रूपये, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम के लिए 325 रूपये , फ्रांस के लिए 335 रूपये , इटली के लिए 350 रूपये , कनाडा के लिए 360 रूपये , ऑस्ट्रेलिया के लिए 395 रूपये, अमेरिका के लिए 400 रूपये की दर निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त ब्राज़ील, मैक्सिको, अर्जेंटीना सहित अनेक देशों के लिए भी आकर्षक दरें उपलब्ध हैं। उपर्युक्त दरों पर जीएसटी (18 फीसद) अतिरिक्त देय होगा।

उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन के अवसर पर डाक विभाग द्वारा ग्राहकों को इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) ‘राखी मेल’ पर डाक शुल्क में 10 फीसदी की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। छूट का लाभ लेने के लिए लिफाफे पर “राखी मेल” अंकित होना आवश्यक है। यह छूट केवल डाक शुल्क पर लागू होगी और एक ग्राहक द्वारा एक बार में अधिकतम 5 राखी मेल बुक किए जा सकेंगे। यह सुविधा केवल रिटेल काउंटर बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments