Homeदेशटाटा मोटर्स वाहनों की कीमतों में 25 हजार तक का करेगी इजाफा,...

टाटा मोटर्स वाहनों की कीमतों में 25 हजार तक का करेगी इजाफा, नई कीमतें एक सितंबर से लागू

नई दिल्ली, 21 अगस्त : मारुति, हुंडई के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) ने अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। वाहन विनिर्माता टीएमपीवी अपने सभी पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के दाम में 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। नई कीमतें एक सितंबर 2026 से लागू होंगी।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि टीएमपीवी एक सितंबर से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को बताया है। यह सभी खंडों के आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और ईवी की कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल एवं संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।

टाटा मोटर्स लिमिटेड ने कहा, ‘‘बढ़ती लागत और महंगाई के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए कीमतों में यह बदलाव किया जा रहा है।’’

यह बढ़ोतरी विभिन्न मॉडलों और वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग होगी। टीएमपीवी अब भी इस बढ़ोतरी का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है, लेकिन संशोधन के जरिये इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डाला जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि टीएमपीवी के वाहन खंड में छोटी कार टियागो से लेकर प्रीमियम एसयूवी सफारी तथा हैरियर ईवी मुख्य रूप से शामिल है। इन वाहनों की कीमत लगभग 4.7 लाख रुपये से 31 लाख रुपये के बीच है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments