Homeदेशचारधाम यात्रा में 50.28 लाख श्रद्धालु पहुंचे, पिछले वर्ष की समान अवधि...

चारधाम यात्रा में 50.28 लाख श्रद्धालु पहुंचे, पिछले वर्ष की समान अवधि से 5.19 लाख अधिक

देहरादून : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। 12 सितंबर तक 147 दिनों में 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि तक 45 लाख 09 हजार 324 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस वर्ष यह संख्या 5 लाख 19 हजार 173 अधिक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा का पहला चरण सफल रहा है और दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

गंगोत्री धाम में इस वर्ष पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 7 लाख 84 हजार 321 पहुंच गई है। इससे पहले 2022 में 7 लाख 81 हजार 961, 2025 में 7 लाख 58 हजार 249 और 2023 में 7 लाख 12 हजार 749 श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। यमुनोत्री धाम में भी इस वर्ष अब तक 7 लाख 03 हजार 302 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2025 में यहां सर्वाधिक 6 लाख 44 हजार 637 श्रद्धालु पहुंचे थे।

बद्रीनाथ धाम की यात्रा भी पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़त के साथ आगे बढ़ रही है। 23 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में 12 सितंबर तक 143 दिनों में 17 लाख 28 हजार 578 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि के 13 लाख 82 हजार 845 के मुकाबले 3 लाख 45 हजार 733 अधिक है।

श्री हेमकुंट साहिब में भी इस वर्ष अब तक 3 लाख 19 हजार 135 श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी है।

सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रा से जुड़े रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी सहित संबंधित जनपदों में आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments