Homeराज्यBIHAR:- थोड़ी बारिश से मधुबनी शहर हुआ पानी-पानी, सदर अनुमंडल कार्यालय और...

BIHAR:- थोड़ी बारिश से मधुबनी शहर हुआ पानी-पानी, सदर अनुमंडल कार्यालय और जिला कोर्ट में जाना हुआ मुश्किल

मधुबनी, 04 अगस्त। सोमवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने मधुबनी शहरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार रात हुई ज़बरदस्त बारिश के बाद शहर की प्रशासनिक व्यवस्था और जल निकासी के दावों की पोल खुलकर सामने आ गई। बारिश के कारण मधुबनी कोर्ट परिसर,मधुबनी सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय और मुख्य सड़कों पर पानी का भराव हो गया है। जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।

सदर अनुमंडल अधिकारी कार्यालय के ठीक सामने पानी से भरे गड्ढे/नाले में एक युवती गिर गई, जिससे उसे काफी चोटें आईं। हादसे में उसकी चप्पल भी नाले के कीचड़ में धंस गई, जिसे वह काफी देर तक ढूंढती रही। घटना से आक्रोशित युवती ने नगर निगम और जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था पर गहरा रोष व्यक्त किया। उसने कहा कि यदि समय रहते नाले-नालियों की सफाई और मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाता, तो आज आम जनता को यह दुर्दशा नहीं झेलनी पड़ती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments