Home राज्य बिहार विधानसभा और विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली, CM...

बिहार विधानसभा और विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली, CM सम्राट चौधरी ने पारदर्शी नियुक्ति के लिए दिया निर्देश

0
6

पटना : बिहार में सरकारी नियुक्तियों की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा कदम उठाया है। अब बिहार विधानसभा और विधान परिषद में होने वाली भर्तियां बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) या बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के माध्यम से कराने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति से आग्रह किया है।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि विधानसभा और विधान परिषद में किसी भी पद पर नियुक्ति के लिए संबंधित चयन आयोग की मदद ली जाए। पद की प्रकृति, शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक पात्रता के आधार पर BPSC या BSSC के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

भर्ती में गड़बड़ी के मामलों के बाद पहल

दरअसल, हाल के दिनों में बिहार विधानसभा और विधान परिषद में हुई बहाली को लेकर गड़बड़ी के मामले सामने आने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठे थे। इसे देखते हुए सरकार अब भर्ती व्यवस्था में बदलाव कर पारदर्शिता सुनिश्चित करना चाहती है। आयोग के माध्यम से चयन होने से नियुक्तियों में निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष और सभापति से किया आग्रह

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति से आग्रह किया है। दोनों सदनों में होने वाली नियुक्तियों के लिए आयोग आधारित चयन प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया गया है।

यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो विधानसभा और विधान परिषद में कर्मचारियों की नियुक्ति में BPSC और BSSC की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इससे अभ्यर्थियों को भी चयन प्रक्रिया में समान अवसर मिलने की उम्मीद है।

औपचारिक आदेश का इंतजार

मुख्यमंत्री की इस पहल को सरकारी नियुक्तियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, नई व्यवस्था को लागू करने के लिए औपचारिक आदेश और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होना अभी बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
24 नवंबर को JDU मनाएगा ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’, 23 नवंबर को प्रदेश से प्रखंड कार्यालयों तक जलेगा दीपोत्सव राज्य

24 नवंबर को JDU मनाएगा ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’, 23 नवंबर को प्रदेश से प्रखंड कार्यालयों तक जलेगा दीपोत्सव