Home राज्य अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का शाही तिलक समारोह, पूर्व विधायक नीलम...

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का शाही तिलक समारोह, पूर्व विधायक नीलम देवी ने चुमाया तिलक; 500 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ दानापुर रवाना हुए ‘छोटे सरकार’

0
7

पटना : मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का तिलक समारोह शुक्रवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। बाढ़ के नदवां गांव स्थित पैतृक आवास पर मांगलिक गीतों के बीच तिलक और चुमावन की रस्में पूरी की गईं। इस खास मौके पर पूर्व विधायक नीलम देवी ने अपनी बेटी शिवांगी को तिलक चुमाया। समारोह में परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे। शिवांगी के सबसे छोटे भाई अभिनव भी इस दौरान नजर आए।

परिवार में शादी की खुशियां पिछले कई दिनों से देखने को मिल रही थीं। तिलक समारोह को लेकर घर में विशेष तैयारियां की गई थीं। मेहमानों के स्वागत के लिए तरह-तरह की मिठाइयां बनवाई गई हैं। वहीं, दूल्हे को उपहार में देने के लिए करोड़ों रुपये की रेंज रोवर गाड़ी भी मंगाई गई है।

500 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ दानापुर रवाना हुए अनंत सिंह

नदवां गांव में तिलक और चुमावन की पारंपरिक रस्में पूरी होने के बाद अनंत सिंह अपने परिजनों और समर्थकों के साथ दानापुर के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे निकले उनके काफिले में 500 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। काफिले को देखने के लिए भी लोगों में उत्सुकता रही।

दानापुर के जी रिसॉर्ट में होगा शाही तिलक-फलदान

शुक्रवार की रात दानापुर स्थित जी रिसॉर्ट में तिलक और फलदान की रस्में पूरी की जाएंगी। समारोह में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वर पक्ष की ओर से भी मेहमानों के स्वागत और समारोह को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

शिवांगी के तिलक समारोह को लेकर दोनों परिवारों में उत्साह का माहौल है। अब सभी की निगाहें दानापुर के जी रिसॉर्ट में होने वाले इस भव्य आयोजन पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
मानवाधिकारवादी चिंतक प्रो. प्रभाकर सिन्हा का निधन, 90 वर्ष की उम्र में पटना के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस राज्य

मानवाधिकारवादी चिंतक प्रो. प्रभाकर सिन्हा का निधन, 90 वर्ष की उम्र में पटना के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस