Home राज्य हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों और अमीनों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई,...

हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों और अमीनों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश : दिलीप जायसवाल

0
  • बोले- डोंगल भी वापस लिया, दूसरे कर्मचारियों से कराया जाएगा काम; सरकार का काम किसी भी हाल में नहीं रुकेगा
  • एनडीए में सबकुछ ठीक, भाजपा-जदयू के बीच कोई परेशानी नहीं; हम पांचों पांडव एक साथ हैं
  • तेजस्वी यादव के मधुबनी दौरे पर कसा तंज, बोले- आपराधिक घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

पटना : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों और अमीनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर गए कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दे दिया गया है। सरकार ने उनके डोंगल भी वापस ले लिए हैं। अब दूसरे राजस्व कर्मचारियों के माध्यम से काम कराया जाएगा। सरकार का काम किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं होगा और आम जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों से उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद वे हड़ताल पर अड़े रहे। ऐसे में सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को हड़ताल करने का अधिकार है, लेकिन इसके कारण सरकारी कामकाज और आम जनता की सुविधाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

एनडीए में कोई परेशानी नहीं, पांचों पांडव एक साथ

मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि, गठबंधन की बैठकें नियमित रूप से होती रहती हैं। उन्होंने भाजपा और जदयू के बीच किसी तरह के मतभेद से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन उनके सपनों से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। हम सभी पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि हम पांचों पांडव एक साथ हैं।

अग्निवीर योजना पर भी दिया बयान

अग्निवीर योजना के तहत सैनिकों की सेवा अवधि बढ़ाए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अग्निवीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल है। उन्होंने अग्निवीरों को सरकार की विशेष सैन्य शक्ति बताते हुए कहा कि यह देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

तेजस्वी यादव के मधुबनी दौरे पर साधा निशाना

मधुबनी की घटना को लेकर तेजस्वी यादव के आंदोलन और उनके वहां जाने के सवाल पर मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक समझ और अनुभव देख लीजिए। उन्होंने कहा कि जिस घटना को लेकर राजनीति की जा रही है, उसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। क्या सरकार ने दरोगा को लोगों पर गोली चलाने का आदेश दिया था?

मंत्री ने कहा कि गोली चलाने वाला व्यक्ति अपराधी है, चाहे वह पुलिस विभाग का ही क्यों न हो। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। सरकार पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है। ऐसे संवेदनशील मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। तेजस्वी यादव को कम से कम मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद ही बयान देना चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक नहीं बना सकेंगे रील, वीडियो शूटिंग पर शिक्षा विभाग की सख्ती

Exit mobile version