Home देश 12 महीने, हजारों ऑपरेशन और शहादत ZERO! CRPF की ऐतिहासिक उपलब्धि पर...

12 महीने, हजारों ऑपरेशन और शहादत ZERO! CRPF की ऐतिहासिक उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई

0

डेस्क : देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF ने अपने इतिहास में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। CRPF ने लगातार 12 महीने यानी पूरे एक साल तक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें किसी भी जवान की ऑपरेशन के दौरान जान नहीं गई। पिछले 47 वर्षों में पहली बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने यह उपलब्धि हासिल की है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी CRPF के जवानों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर CRPF की इस कामयाबी को साझा करते हुए लिखा, ‘A ZERO that speaks volumes’, यानी एक ऐसा शून्य जो बहुत कुछ कहता है। प्रधानमंत्री का यह संदेश सामने आने के बाद CRPF की उपलब्धि चर्चा में आ गई है।

दरअसल, CRPF के महानिदेशक जीपी सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी साझा की थी। उनके मुताबिक, बल में आखिरी ऑपरेशनल मौत 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी। इसके बाद लगातार 12 महीने तक किसी भी ऑपरेशन में CRPF के किसी जवान की जान नहीं गई। इससे पहले जनवरी 1979 में ऐसा रिकॉर्ड देखने को मिला था।

सबसे खास बात यह है कि इस एक साल के दौरान CRPF के जवान जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और नक्सल प्रभावित इलाकों समेत देश के कई संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार तैनात रहे। जवानों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभियान चलाए और कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनों को अंजाम दिया।

CRPF के डीजी ने इस सफलता के पीछे आधुनिक उपकरणों, बेहतर प्रशिक्षण और मजबूत रणनीतिक योजना को अहम वजह बताया है। इसके अलावा ऑपरेशन के दौरान किसी जवान के घायल होने पर उसे जल्द से जल्द बेहतर अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था भी मजबूत की गई है। इसके लिए हेलीकॉप्टर और एयर एंबुलेंस की मदद से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

गौरतलब है कि CRPF देश का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियान और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

47 साल बाद बना यह रिकॉर्ड उन जवानों की बेहतर तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था और समर्पण को दर्शाता है, जो देश की सुरक्षा के लिए हर परिस्थिति में मोर्चे पर डटे रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सराहना ने भी इस उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार में EOU को मिलेगी नई ताकत, 143 पदों पर होगी नई टीम की तैनाती; जानिए कौन-कौन से अधिकारी होंगे शामिल?

Exit mobile version