Home राज्य छठ पर CM सम्राट की बड़ी सौगात, 14.78 करोड़ से बने देव...

छठ पर CM सम्राट की बड़ी सौगात, 14.78 करोड़ से बने देव सूर्य मंदिर का किया उद्घाटन

0
265

पटना : बिहार में छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर जिले को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार, 14 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भोजपुर जिले के तरारी स्थित प्राचीन देव सूर्य मंदिर परिसर में 14.78 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य को ऊर्जा का शाश्वत स्रोत बताते हुए बिहार में सदियों से चली आ रही सूर्य उपासना की परंपरा का उल्लेख किया।

दरअसल, छठ महापर्व के दूसरे दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित लोक सेवक आवास के संकल्प सभागार से इस विकास परियोजना का उद्घाटन किया। देव सूर्य मंदिर परिसर का विकास होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही मंदिर परिसर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

सूर्य उपासना की परंपरा पर क्या बोले CM सम्राट?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में सदियों से भगवान सूर्य की उपासना होती आ रही है। छठ महापर्व हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने भगवान सूर्य नारायण के श्रीचरणों में नमन करते हुए प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही सभी लोगों से छठ महापर्व को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

भोजपुर जिले के तरारी स्थित देव सूर्य मंदिर परिसर में काफी पुरानी मूर्तियां मौजूद हैं। ऐसे में मंदिर परिसर के विकास को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार को उम्मीद है कि बेहतर सुविधाएं मिलने से यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा। इससे आसपास के स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी पैदा होंगे। छठ महापर्व के मौके पर 14.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजना का उद्घाटन भोजपुर के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
छठ के बाद हवाई किराये में लगी आग! पटना से दिल्ली का टिकट ₹34 हजार पार, दुबई से दिल्ली आना सस्ता देश

छठ के बाद हवाई किराये में लगी आग! पटना से दिल्ली का टिकट ₹34 हजार पार, दुबई से दिल्ली आना सस्ता