Home राज्य बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन, पटना से दिल्ली...

बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन, पटना से दिल्ली का सफर महज 4 घंटे 41 मिनट में!

0
5

डेस्क : बिहार में रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने वाली है। दिल्ली से असम के गुवाहाटी तक प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बिहार के पांच जिलों से होकर गुजरेगा। करीब 1500 किलोमीटर लंबे इस हाईस्पीड कॉरिडोर के बनने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के बीच सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो सकेगा।

फिलहाल दिल्ली से गुवाहाटी पहुंचने में करीब 30 से 35 घंटे का समय लगता है। लेकिन बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद यह सफर महज 8 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इस परियोजना से बिहार के यात्रियों को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

प्रस्तावित रूट के मुताबिक, बुलेट ट्रेन बक्सर के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगी। इसके बाद पटना, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार में स्टेशन बनाए जाने की योजना है। यानी बिहार के कुल पांच जिलों को इस हाईस्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इन स्टेशनों के जरिए आसपास के जिलों के लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद पटना से दिल्ली की दूरी महज 4 घंटे 41 मिनट में तय की जा सकेगी। फिलहाल इस सफर में ट्रेन के अनुसार 11 से 14 घंटे तक लग जाते हैं। वहीं, पटना से वाराणसी पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगेगा। दिल्ली से सिलीगुड़ी का सफर लगभग 6 घंटे और दिल्ली से गुवाहाटी का सफर 8 घंटे में पूरा करने का लक्ष्य है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तीन चरणों में पूरा करने की योजना है। पहले चरण में दिल्ली से वाराणसी, दूसरे चरण में वाराणसी से सिलीगुड़ी और तीसरे चरण में सिलीगुड़ी से गुवाहाटी तक हाईस्पीड कॉरिडोर बनाया जाएगा। प्रस्तावित रूट में दिल्ली, नोएडा, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी जैसे शहर शामिल हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, बुलेट ट्रेन का किराया किफायती रखने की कोशिश होगी और इसे हवाई जहाज के किराए से कम रखा जाएगा। यात्रियों को स्टैंडर्ड और प्रीमियम क्लास की सुविधा भी मिल सकेगी। ट्रेन की प्रस्तावित अधिकतम रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। परियोजना के लिए जल्द ही सर्वे और डीपीआर तैयार करने का काम शुरू होने की जानकारी दी गई है। यह परियोजना पूरी होने पर बिहार के पांच जिलों की रेल कनेक्टिविटी को नई पहचान मिल सकती है। हालांकि, प्रस्तावित स्टेशनों, रूट और समय-सीमा की अंतिम पुष्टि सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के बाद होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
सोनू सूद बोले- जन्म भले पंजाब में हुआ, लेकिन दिल से बिहारी हूं! बिहार पर बनाएंगे फिल्म ‘नंदी’ राज्य

सोनू सूद बोले- जन्म भले पंजाब में हुआ, लेकिन दिल से बिहारी हूं! बिहार पर बनाएंगे फिल्म ‘नंदी’