Home राज्य सहरसा में हिरासत में युवक की मौत पर बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत...

सहरसा में हिरासत में युवक की मौत पर बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

0
228

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सौरबाजार थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

एसपी विक्रम सिहाग के आदेश पर सौरबाजार थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही थाने में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) शिवानी कुमारी और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) अनंत कुमार सिंह पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।

वहीं, इस मामले में सिपाही मुन्ना कुमार और चौकीदार राजकिशोर शर्मा को भी निलंबित कर दिया गया है। इस तरह पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में कुल पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

घटना के बाद एसपी की ओर से की गई इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किनकी भूमिका रही, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

फिलहाल, पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद इस मामले को लेकर जिले में चर्चा तेज हो गई है। अब सबकी नजर मामले की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, दोहा में रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी देश

वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, दोहा में रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी