पटना: सुशासन दिवस कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने जिस सिद्धांत और विचारधारा के साथ बिहार में काम किया है, वह उन्हीं सिद्धांतों पर आगे बढ़ेंगे और किसी भी परिस्थिति में उनसे समझौता नहीं करेंगे।
निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय समेत सभी लोगों के लिए नीतीश कुमार ने काम किया है। उन्होंने कहा कि वह भी हमेशा सभी वर्गों के लोगों के लिए काम करते रहेंगे और जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के लिए जो काम किया है, वह सबके सामने है। इसी कार्य और सुशासन की भावना को लेकर सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री के सहयोग का भी उल्लेख किया।
निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के सिद्धांतों के साथ वह हमेशा खड़े रहेंगे। जनता के बीच रहना, लोगों के सुख-दुख में शामिल होना और उनकी समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिकता होगी।
वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता उन पर और उनके पिता पर भरोसा बनाए रखें। सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं, लोगों के सुख-दुख को सुनें और उनकी समस्याओं को समझें। जनता के साथ जुड़ाव से ही पार्टी और संगठन मजबूत होगा।
कार्यक्रम के बाद जब निशांत कुमार से पूछा गया कि उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, तो इस सवाल पर वह मुस्कुराते नजर आए। उनके बयान और प्रतिक्रिया के बाद जदयू में उनकी भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।




Users Today : 253
Who's Online : 0