Home देश मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली में सोमवार को होगी साड़ी ड्रेपिंग एवं...

मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली में सोमवार को होगी साड़ी ड्रेपिंग एवं हैंडलूम प्रदर्शन प्रतियोगिता

0

भोपाल, 09 अगस्त : नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन द्वारा भारतीय हस्तकरघा एवं साड़ी की पारंपरिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “साड़ी ड्रेपिंग एवं हैंडलूम डेमोंस्ट्रेशन प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार, 10 अगस्त को शाम 4 बजे से मध्यप्रदेश भवन के ऑडिटोरियम में होगा।

जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को साड़ी की विभिन्न पारंपरिक एवं रचनात्मक ड्रेपिंग शैलियों का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागी अधिकतम दो लोगों की टीम में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर 30 मिनट में साड़ी ड्रेपिंग पूरी करनी होगी।

इसके बाद प्रतिभागी रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देंगे तथा उनके द्वारा अपनाई गई साड़ी की ड्रेपिंग शैली और उसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भारतीय परिधान संस्कृति, पारंपरिक साड़ी पहनने की विविध शैलियों तथा हस्तकरघा वस्त्रों के प्रति जागरूकता एवं आकर्षण बढ़ाना है। प्रतियोगिता के माध्यम से देश की समृद्ध वस्त्र एवं हस्तकरघा परंपरा को आधुनिक प्रस्तुति के साथ सामने लाने का प्रयास किया जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
खेल

नेशनल आर्चरी टूर्नामेंट के लिए खूंटी की नेहा नाग का चयन

Exit mobile version