Homeदेशविश्व आदिवासी दिवस पर धनबाद में भव्य समारोह, 29 लाभुकों को वन...

विश्व आदिवासी दिवस पर धनबाद में भव्य समारोह, 29 लाभुकों को वन पट्टा

धनबाद, 09 अगस्त : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में जिले के विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिलेवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह में वनाधिकार अधिनियम के तहत 29 योग्य लाभुकों के बीच वन पट्टा वितरित किया गया। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों के बीच साइकिल भी बांटी गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में अब तक कुल 30,961 साइकिल वितरित किए जाने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में इंटर और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आदिवासी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन और उद्घोषणा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्घोषकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

समारोह का मुख्य आकर्षण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोविंदपुर और बलियापुर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्य और लोक नाटक रहा। आर्टिस्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के कलाकारों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भी दी। इसके अलावा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह, डीडीसी सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, एसडीएम लोकेश बारंगे सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और आम नागरिक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments