Homeक्राइम न्यूज़बांदा में दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर...

बांदा में दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बांदा, 09 अगस्त : उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बबेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) बांदा के आदेश पर रविवार काे गैंग रेप के तीन आरोपिताें के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला एक पारिवारिक शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का है।

थाना बबेरू अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि घटना इसी साल 13 मई की दोपहर करीब 12.30 बजे की है। उसकी 14 वर्षीय और 17 वर्षीय दोनाें नाबालिग बेटियां एक पारिवारिक शादी वाले घर से उपहार का सामान देकर वापस अपने घर लौट रही थीं।

रास्ते में घात लगाए बैठे युवक रमेश, बब्बू और दीनदयाल ने दोनों बहनों को रास्ते में रोक लिया। आरोपिताें ने दोनों लड़कियों को जमीन पर पटक दिया और उनके साथ अश्लील हरकतें की। किसी तरह जान बचाकर दोनों बहनें भागकर अपने घर पहुंचीं तो शोहदों ने घर में घुसकर दोनों के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जमीन पर पटकने और खींचतान के कारण लड़कियों को गंभीर चोटें भी आईं।

लड़कियों के शोर मचाने पर जब आसपास के रिश्तेदार और मोहल्लेवासी इकट्ठा होने लगे, तो तीनों आरोपित किसी से भी घटना का जिक्र करने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के काफी समय बाद न्यायालय के आदेश पर रविवार को इस मामले में थाना बबेरू में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments