Homeदेशडाक कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12वें दिन 63 लाख...

डाक कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12वें दिन 63 लाख 60 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना

अब तक 4 करोड़ 43 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार, 10 अगस्त : कांवड़ मेला-2026 के 12वें दिन सोमवार को हरिद्वार में आस्था का सैलाब देखने को मिला। मेला कंट्रोल रूम के पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कुल 63 लाख 60 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

पुलिस कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 4 करोड़ 43 लाख 78 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों को प्रस्थान कर चुके हैं। भारी भीड़ के बावजूद यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलाई जा रही हैं। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी लगातार अपने दायित्व निभा रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें और स्वच्छ व सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में सहयोग प्रदान करें।

हर-हर महादेव के जयकारों के साथ डाक कांवड़ियों का जत्था लगातार हरिद्वार पहुंच रहा है और गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments