Home देश सोन नदी में नहाने के दौरान सेल्फी ले रही तीन लड़कियां डूबी,...

सोन नदी में नहाने के दौरान सेल्फी ले रही तीन लड़कियां डूबी, दो लापता

0

गढवा, 10 अगस्त : सावन की सोमवारी पर पूजा-अर्चना और जल उठाने गयी तीन बच्चियों के सोन नदी के तेज बहाव में बहने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर सोन नदी घाट पर हुआ।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो बच्चियां अभी भी गहरे पानी में लापता हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम गोताखोरों की मदद से लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, सावन की सोमवारी को लेकर पाचाडुमर सोन नदी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान केतार गांव की तीन बच्चियां जूली कुमारी, निक्की कुमारी और प्रिया कुमारी नदी में स्नान और जल उठाने के क्रम में सेल्फी लेते हुए अचानक गहरे पानी में चली गयी और तेज धार की चपेट में आ गयी।

बच्चियों को बहता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिया कुमारी (10) को सही-सलामत पानी से बाहर निकाल लिया। लापता बच्चियों में जूली कुमारी (12) और निक्की कुमारी (12)हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोन नदी तट पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ है। केतार गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

भाजपा नेताओं को बेवजह घंटों डिटेन रख कर हेमंत सरकार दे रही तानाशाही का परिचय : बाउरी

Exit mobile version