Home देश भाजपा नेताओं को बेवजह घंटों डिटेन रख कर हेमंत सरकार दे रही...

भाजपा नेताओं को बेवजह घंटों डिटेन रख कर हेमंत सरकार दे रही तानाशाही का परिचय : बाउरी

0

रांची, 10 अगस्त : रांची में जेपीएससी, जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी मामले को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, दीपक प्रकाश सहित अन्य भाजपा नेताओं को लगभग 10 घंटे बाद भी नहीं छोड़ने पर प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने आपति जताई है।

उन्होंने कहा है कि इस

सरकार ने बेवजह भाजपा नेताओं को डिटेन करके तानाशाही का परिचय दे रही है। बाउरी ने कहा कि देश के इतिहास में पहला मौका है जब सदन चलते हुए विपक्ष के सारे विधायकों को डिटेन करके रखा गया है। यह लोकतंत्र के लिए काला दिवस है। अगर भाजपा नेताओं ने कोई गुनाह किया है तो सरकार जेल भेजे या फिर जब कोई गुनाह नहीं किया तो तुरंत छोड़ा जाए। यह तानाशाही सरकार दमनात्मक कार्रवाई की सारी हद पार कर चुकी है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि एक तरफ विधानसभा सत्र चल रहा है और दूसरी तरफ विपक्षी दल के सभी विधायक को डिटेन करके रखा गया है। आखिर विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर संज्ञान क्यों नहीं लिया। क्या सिर्फ सत्ता पक्ष से सत्र की कार्रवाई चलती है। इसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पक्ष के विधायकों की आवश्यकता होती है। वहीं पार्टी के राज्यसभा सांसद को सदन की कार्रवाई में भाग लेना था, इनको भी नहीं जाने दिया गया। उन्हाेंने पूछा कि जनहित में आवाज उठाने वालों को हिरासत में रखना, क्या यही हेमंत सरकार का लोकतंत्र है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

बेटियों को साइकिल देने की योजना विपक्ष को हजम नहीं हो रही : रेखा गुप्ता

Exit mobile version