Homeदेशप्रधानमंत्री बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे

प्रधानमंत्री बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे

नई दिल्ली, 11 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को विज्ञान भवन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स’ का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इस आत्मकथा का विमोचन भारत की एक बेहद प्रतिष्ठित सार्वजनिक हस्ती के जीवन और उनके योगदान का जश्न मनाने का एक खास मौका होगा। यह आत्मकथा रामनाथ कोविंद के जीवन, संघर्षों और उपलब्धियों की व्यक्तिगत यात्रा को सामने रखती है। पुस्तक में उनके शुरुआती जीवन से लेकर उनके सार्वजनिक जीवन और देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में उनकी सेवा तक के महत्वपूर्ण पड़ावों का उल्लेख किया गया है।

आत्मकथा में कोविंद के जीवन को आकार देने वाले मूल्यों, अनुभवों और परिस्थितियों पर भी प्रकाश डाला गया है। यह पुस्तक उनके सार्वजनिक जीवन और देश की सेवा के दौरान प्राप्त अनुभवों का व्यक्तिगत दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments