Homeदेशश्रावणी मेला के 14 दिनों में बाबा बैद्यनाथ पर 28.33 लाख कांवरियों...

श्रावणी मेला के 14 दिनों में बाबा बैद्यनाथ पर 28.33 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण

देवघर, 13 अगस्त : मासव्यापी श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब लगातार जारी है। मेला के 14 दिनों में 28 लाख 33 हजार 634 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। इनमें बाह्य और आंतरिक अर्घा के माध्यम से जलार्पण करने वाले श्रद्धालु शामिल हैं।

श्रावणी मेला से संबंधित पिछले सप्ताह की व्यवस्थाओं और उपलब्धियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने मेला से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े और व्यवस्थाओं की जानकारी मीडिया के समक्ष साझा की।

उपायुक्त ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं से विभिन्न मदों में 03 करोड़ 55 लाख 39 हजार 889 रुपये की आमदनी हुई है। इसके अलावा परिवहन विभाग की ओर से अन्य राज्यों में निबंधित व्यावसायिक वाहनों से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 38 लाख 77 हजार रुपये की प्राप्ति हुई है।

उन्होंने बताया कि पेड़ा, सिंदूर सहित अन्य व्यवसायिक गतिविधियों से प्राप्त आय को जोड़ने पर संबंधित मदों से 02 करोड़ 03 लाख 71 हजार रुपये की प्राप्ति हुई है। वहीं अस्थायी विद्युत कनेक्शन से 55 लाख 29 हजार 810 रुपये की आमदनी हुई है।

नगर निगम की ओर से भी श्रावणी मेला के दौरान विभिन्न मदों से 02 करोड़ 59 लाख 36 हजार रुपये की आय की जानकारी दी गई। इसमें अंतरराज्यीय बस पड़ाव, शौचालय सहित अन्य मदों से प्राप्त राजस्व शामिल है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी प्रवीण पुष्कर ने श्रावणी मेला के दौरान पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। व्यवस्था के दौरान सामने आई कमियों को भी चिन्हित कर उन्हें दूर करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

मौके पर स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने मेला के दौरान उनके विभाग की ओर से की गई व्यवस्थाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने नगर निगम द्वारा स्वच्छता, शौचालय, बस पड़ाव सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी साझा की।

मौके पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां, एसपी प्रवीण पुष्कर, डीडीसी पीयूष सिन्हा, डीपीआरओ रवि कुमार, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा, डीपीआरओ राहुल भारती सहित जिला प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थेे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments