Home राज्य बिहार पुलिस के 18 अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति पदक

बिहार पुलिस के 18 अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति पदक

0

पटना 14 अगस्त,  स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं के कर्मियों के लिए पुलिस पदकों की घोषणा की है। इस बार बिहार पुलिस के 18 अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक से संबंधित प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा की गई थी।
बिहार पुलिस के लिए इस बार दो अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें आईजी संजय कुमार और एसपी वीणा कुमारी शामिल हैं। वहीं इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को गैलंट्री मेडल यानी  के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को सराहनीय सेवा के लिए से सम्मानित किया जाएगा। सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा और एसपी इम्तियाज अहमद के अलावा इंस्पेक्टर मोहम्मद इरशाद आलम, राकेश कुमार और संतोष छेत्री समेत सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सूची में लवकुश कुमार, मुकेश कुमार, अमिताभ गिरी और आनंद प्रकाश जैसे सहायक उप निरीक्षक भी शामिल हैं। इसके साथ ही हवलदार शंभू नाथ सिंह और संतोष अले मगर तथा सिपाही छत्र बहादुर, तपन गुरुंग थापा, रुपेश थापा और संतोष कुमार को भी सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। इस तरह बिहार पुलिस के अलग-अलग स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों और जवानों को उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

शराब माफिया संग ASI साहब ने जमकर लगाए ठुमके, रील वायरल होते ही हुए सस्पेंड

Exit mobile version