Home राज्य शराब माफिया संग ASI साहब ने जमकर लगाए ठुमके, रील वायरल होते...

शराब माफिया संग ASI साहब ने जमकर लगाए ठुमके, रील वायरल होते ही हुए सस्पेंड

0

मुजफ्फरपुर 14 अगस्त,  मुजफ्फरपुर में एक एएसआई साहब को ठुमका लगाना भारी पड़ गया। उनकी डांस रील वायरल होते ही पुलिस के आला अफसरों के पास पहुंची, तो जांच बैठाई गई। दरअसल वीडियो में ASI एक शराब माफिया के साथ डांस करते दिखे थे। उनके माफिया से मोलजोल और संदिग्ध आचरण की वजह से निलंबित कर दिया गया। औराई थाना के डायल-112 में तैनात ASI विपिन सिंह को शराब कारोबारी के साथ डांस करने के मामले में निलंबित किया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद हुई जांच में ASI का नृत्य एक शराब कारोबारी के साथ पाया गया। शराब माफिया से अनावश्यक मेलजोल और संदिग्ध आचरण सामने आने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, ASI विपिन सिंह के डांस करते हुए एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने और उनके आचरण को लेकर शिकायत मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-1 के स्तर से जांच कराई गई.जांच में वायरल वीडियो में उनके साथ औराई थाना क्षेत्र के शराब माफिया दिलचंद राय के होने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दिलचंद राय के खिलाफ शराब बरामदगी से संबंधित तीन मामलों में आरोप पत्र दाखिल होने का उल्लेख है। ऐसे व्यक्ति के साथ पुलिस पदाधिकारी का संपर्क और अनावश्यक मेलजोल रखना पुलिस विभाग के लिए गंभीर माना गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

गयाजी में बड़ा हादसा, कुएं में फंसे युवक को बचाने उतरे 3 लोग.. दम घुटने से 4 की मौत

Exit mobile version