Home देश श्रीरामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने दी...

श्रीरामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने दी श्रद्धांजलि

0

गुवाहाटी, 16 अगस्त : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को महान आध्यात्मिक गुरु एवं दार्शनिक श्रीरामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर उन्हें गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मां काली के परम भक्त श्रीश्री रामकृष्ण परमहंस ने मानव सेवा के माध्यम से ईश्वर की सेवा करने का मूलमंत्र दिया। उनकी आध्यात्मिक शिक्षाएं और जीवन-दर्शन करोड़ों लोगों को सत्य, प्रेम, सहानुभूति और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

डॉ. सरमा ने श्रीरामकृष्ण परमहंस के आध्यात्मिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ‘सदैव अटल’, पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

Exit mobile version