Home देश प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ‘सदैव अटल’, पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ‘सदैव अटल’, पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

0

नई दिल्ली, 16 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर शब्द चित्र साझा करते हुए लिखा, ” आज सुबह ‘सदैव अटल’ जाकर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत की प्रगति में उनकी भूमिका अद्वितीय है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले की पोस्ट में कहा, ”वे एक असाधारण राजनेता थे। उनकी दूरदृष्टि अद्वितीय थी तथा उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।” प्रधानमंत्री ने कहा कि वाजपेयी के शब्दों और प्रयासों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने देश को मजबूत किया।

वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था।उन्होंने 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय जनता पार्टी के पहले नेता हैं । प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ”अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। वह एक असाधारण राजनेता थे, जिनकी दूरदृष्टि अद्भुत थी। उन्होंने अपना जीवन हमारे राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।” उन्होंने कहा, ”सुशासन और जनकल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने शिखर पुरुष और पूर्व अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, ” भारतीय राजनीति के युगपुरुष, असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एवं हमारे प्रेरणा स्रोत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ” वाजपेयी जी ने आजीवन ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ की भावना के साथ कार्य किया। उनके लिए राजनीति का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित और जनसेवा था। उनके नेतृत्व में भारत ने सामरिक शक्ति, आर्थिक विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। उन्होंने देश को मजबूत और आत्मविश्वासी बनाने, विकास की नई दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका व्यक्तित्व, उनके आदर्श और राष्ट्रसेवा का उनका संकल्प सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।”

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ”पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं। अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया। एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में पूरी दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित करवाया, वहीं दूसरी ओर उनकी मूल्य-आधारित राजनीति ने पहली बार अन्त्योदय और सुशासन की कल्पना को जमीन पर उतारा। अटल जी का विराट व्यक्तित्व और नेतृत्व भाजपा के हर कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
खेल

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जीता टेस्ट

Exit mobile version