Homeदेशमुख्यमंत्री को हत्या की धमकी देने के मामले में तीन और हिरासत...

मुख्यमंत्री को हत्या की धमकी देने के मामले में तीन और हिरासत में

गुवाहाटी, 16 अगस्त : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को कथित तौर पर हत्या की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अब्दुल मोतलेब के पिता अब्दुल खालिक, उसके बड़े भाई अबु तालिब तथा रशीदुल इस्लाम नामक एक अन्य युवक को बरालीमारी से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस मामले में इससे पहले मोरीगांव पुलिस ने अब्दुल मोतलेब को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि मोतलेब ने मुख्यमंत्री के फेसबुक लाइव के दौरान उन्हें हत्या की धमकी दी थी।
बताया गया है कि मोतलेब ने कथित तौर पर एक करोड़ रुपये देने पर मुख्यमंत्री की हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments