Home देश अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ पहुंचकर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और...

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ पहुंचकर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

0
117

नई दिल्ली, 16 अगस्त : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं ने उनकी समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और अन्य नेता शामिल रहे।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि राजनेता, कवि और दूरदर्शी अटलजी ने अपना जीवन भारत की एकता, गरिमा और रणनीतिक हितों को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्र निर्माण, समावेशी नेतृत्व और राष्ट्रीय गौरव के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अटलजी की अमर विरासत राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अटलजी असाधारण दूरदृष्टि वाले विलक्षण राजनेता थे और उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचार और प्रयास पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे तथा उनके नेतृत्व ने देश को सशक्त बनाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुशासन और जनकल्याण पर अटलजी का जोर आज भी मार्गदर्शन करता रहेगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को देशभक्त राजनेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि अटलजी ने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध के दौरान पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का परिचय कराया। वहीं, उनकी मूल्य आधारित राजनीति ने अंत्योदय और सुशासन की अवधारणा को जमीन पर उतारने का काम किया।

अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का विराट व्यक्तित्व और नेतृत्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बाबूलाल मरांडी और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि देश

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बाबूलाल मरांडी और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि