Homeक्राइम न्यूज़बक्सर पुलिस की कार्रवाई में 8 गिरफ्तार, 51.56 लीटर विदेशी शराब बरामद

बक्सर पुलिस की कार्रवाई में 8 गिरफ्तार, 51.56 लीटर विदेशी शराब बरामद

बक्सर, 16 अगस्त : बक्सर पुलिस ने 15 अगस्त 2026 को जिले में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया।

पुलिस की ओर से जारी विवरण के अनुसार सभी आठ गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अपराध के मुख्य शीर्ष मामलों में हत्या के प्रयास के एक, आईटी एक्ट के एक तथा डकैती कांड के एक आरोपित की गिरफ्तारी की गई। शराब के मामलों में सेवन करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब बरामदगी के मामले में भी एक गिरफ्तारी हुई।

अभियान के दौरान 51.56 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। विभिन्न मामलों में 13 वारंटों का निष्पादन किया गया। वाहन जांच अभियान के क्रम में पुलिस ने 16,500 रुपये जुर्माना भी वसूला।

बक्सर पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध एवं शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments