Homeदेश100 अटल कैंटीन का संकल्प पूरा, पांच रुपये में मिलेगा 1 लाख...

100 अटल कैंटीन का संकल्प पूरा, पांच रुपये में मिलेगा 1 लाख लोगों को पौष्टिक भोजन

नई दिल्ली, 16 अगस्त : दिल्ली सरकार का कहना है कि रविवार को तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन करके राजधानी में 100 अटल कैंटीन का संकल्प पूरा हो गया है। सरकार का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर 2025 को लिया गया 100 अटल कैंटीन का संकल्प आज उनकी पुण्यतिथि पर पूर्ण हुआ।

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन कर उन्हें दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के शिक्षा आशीष सूद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से इन 100 अटल कैंटीनों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1 लाख श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा। इसके साथ ही दिल्लीवासियों से किया गया एक और वादा हमारी सरकार ने पूरा किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments