Homeदेशमप्र के सागर में युवक के घर बंदूक तलाशने पहुंची पुलिस, मिले...

मप्र के सागर में युवक के घर बंदूक तलाशने पहुंची पुलिस, मिले 3 करोड़ रुपये नगद

मंगानी पड़ी नोट गिनने मशीन

सागर, 16 अगस्त: मध्य प्रदेश के सागर में गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा में रविवार को पुलिस एक युवक के घर बंदूक तलाशने पहुंची। तलाशी के दौरान हथियार तो नहीं मिला, लेकिन घर से करीब 3 करोड़ रुपये कैश मिलने से पुलिस के होश उड़ गए। नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी। मौके पर पुलिस के साथ राजस्व और आयकर विभाग की टीमें भी जांच में जुटी हैं।

पुलिस के मुताबिक, युवक ने सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो पोस्ट की थी। इसके आधार पर पुलिस उसकी जानकारी जुटाते हुए घर पहुंची और तलाशी ली। बंदूक नहीं मिलने के बाद घर में बड़ी मात्रा में नकदी मिली।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि युवक के घर से करीब तीन करोड़ रुपये नगद मिले हैं। परिजनों का कहना है कि यह रकम भोपाल के चूना भट्टी निवासी उनके रिश्तेदार की है, जो पीडब्ल्यूडी विभाग में इंजीनियर हैं। पुलिस रकम के स्रोत और घर में रखे जाने की वजह की जांच कर रही है।

जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंच गए हैं और परिवार के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। मीडिया को उनसे बातचीत की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस अधीक्षक करीब तीन घंटे से घर के अंदर हैं। राजस्व और आयकर विभाग की टीमें भी रकम और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। कार्रवाई अभी जारी है।

पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान सौरभ अहिरवार के रूप में हुई है। वह अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाते हैं। पिता जगदीश अहिरवार का निधन हो चुका है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि करीब 3 करोड़ रुपये की रकम किसकी है, इसका स्रोत क्या है और इसे यहां क्यों रखा गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments