Homeदेशगंजारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 15 अक्टूबर तक बनने की संभावना, सभी कार्य...

गंजारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 15 अक्टूबर तक बनने की संभावना, सभी कार्य लगभग पूर्ण

स्टेडियम के निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

वाराणसी, 16 अगस्त : उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को 350 करोड़ की लागत से बन रहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, गंजारी का दौरा कर वहां हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर परियोजना अधिकारी ने बताया कि केवल डमरू परियोजना का कार्य ही शेष है, जिसे 15 अक्टूबर तक पूरा करा लिया जायेगा। अन्य सभी कार्य लगभग पूर्ण हो चुका हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम परिसर में निर्माणाधीन विभिन्न हिस्सों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए। साथ ही, शेष कार्यों में तेजी लाते हुए सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि वीआईपी/दक्षिण मंडप एवं पश्चिम/पूर्व मंडप का पूरा हो चुका हैं। मीडिया सेंटर एवं आंतरिक कार्य पूरे हो चुके हैं। खेल के मैदान में घास लगाने का काम पूरा हो चुका हैं। बाह्य विकास कार्य भी 80 फ़ीसदी से अधिक कराया जा चुका है, जिसे भी सितम्बर तक पूरा करा लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करने तथा निर्माण की प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र वाराणसी के संभावित दौरे में इसे खिलाड़ियों को लोकार्पित कर देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments