Home देश राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से श्रद्धालुओं...

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से श्रद्धालुओं की मौत पर जताया दुख

0

नई दिल्ली, 17 अगस्त : बिहार में लखीसराय जिले के अशोकधाम शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर हुई भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया।

राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट पर हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार के लखीसराय जिले में भगदड़ की दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी लखीसराय में हुई इस दर्दनाक घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार के लखीसराय में भगदड़ से हुई मौतों से वह बेहद दुखी हैं। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
क्राइम न्यूज़

सारण में शराब कारोबार पर पुलिस ने की कारवाई, 440 लीटर शराब के साथ 12 आरोपित गिरफ्तार

Exit mobile version