Home क्राइम न्यूज़ सारण में शराब कारोबार पर पुलिस ने की कारवाई, 440 लीटर शराब...

सारण में शराब कारोबार पर पुलिस ने की कारवाई, 440 लीटर शराब के साथ 12 आरोपित गिरफ्तार

0

सारण, 17 अगस्त : पुलिस ने नशा मुक्त सारण अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों में की गई छापेमारी के दौरान कुल 440.50 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें 439.60 लीटर देशी और 0.90 लीटर विदेशी शराब शामिल है।

इस कार्रवाई के दौरान 12 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार, एक टोटो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बाबा बैद्यनाथ पर तीसरी सोमवारी पर तीन लाख कांवरियों ने किया जलाभिषेक

Exit mobile version