Homeराज्यबिहारटी.एन.बी. कॉलेज की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ छात्रों का आंदोलन

टी.एन.बी. कॉलेज की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ छात्रों का आंदोलन

भागलपुर, 17 अगस्त : टी.एन.बी. कॉलेज, भागलपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग की जर्जर एवं बदहाल व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को छात्र प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने आंदोलन किया।

आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने विभाग में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी, खराब एवं अपर्याप्त पंखों, जर्जर कक्षाओं, साफ-सफाई एवं रखरखाव की समस्या तथा इंटर्नशिप की लंबित राशि समेत कई गंभीर मुद्दों को कॉलेज प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया।

छात्र प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार शर्मा ने कहा कि वनस्पति विज्ञान विभाग में विद्यार्थी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विभाग में कई पंखे लंबे समय से खराब हैं और पर्याप्त संख्या में पंखे भी उपलब्ध नहीं हैं। भीषण गर्मी में इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि छात्रों की इंटर्नशिप से संबंधित राशि के भुगतान में हो रही देरी भी चिंता का विषय है। मृत्युंजय कुमार शर्मा ने कहा, “छात्रों की जायज मांगों को लेकर यह आंदोलन किया गया है। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति का विरोध करना नहीं, बल्कि कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जब तक छात्रों की समस्याओं का उचित समाधान नहीं होता, तब तक छात्र हित में हमारी आवाज मजबूती से उठती रहेगी।”

आंदोलन को एनएसयूआई नेता अभिनंदन कुमार दास एवं अमन कुमार प्रीतम ने भी समर्थन दिया। दोनों नेताओं ने छात्र प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में उठाई गई छात्र हित की मांगों को जायज बताते हुए कॉलेज प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

आंदोलन के दौरान छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रखा और कॉलेज प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

छात्र प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में राजशेखर, सुमित, ऋतु, शगुन सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments