Homeराज्यबिहारभाजपा राष्ट्रीय टीम में महिलाओं, युवाओं और समर्पित कार्यकर्ताओं को मिला महत्वपूर्ण...

भाजपा राष्ट्रीय टीम में महिलाओं, युवाओं और समर्पित कार्यकर्ताओं को मिला महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व : संजय सरावगी

पटना, 17 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा गठित नई राष्ट्रीय टीम में महिलाओं, युवाओं और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिए जाने पर भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नई टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय टीम में बिहार को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिलने पर भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के प्रभारी श्रीविनोद तावड़े को पुनः राष्ट्रीय महामंत्री, बिहार से सिद्धार्थ शंभु को राष्ट्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद शिवेश राम को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा ऋतुराज सिन्हा को प्रकोष्ठ सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना बिहार भाजपा के लिए गौरव की बात है।

संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में महिला शक्ति और युवा ऊर्जा को महत्वपूर्ण स्थान मिलना संगठन की दूरदर्शी और कार्यकर्ता-केंद्रित सोच का परिचायक है। महिलाओं और युवाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने संगठन में नई ऊर्जा, नई सोच और नई कार्यक्षमता का संचार किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं की भागीदारी लगातार मजबूत हुई है। आज महिला कार्यकर्ता संगठन के विभिन्न स्तरों पर प्रभावी भूमिका निभा रही हैं। नई राष्ट्रीय टीम में महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना नारी शक्ति के नेतृत्व और भागीदारी को और सशक्त करने वाला कदम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा भाजपा की सबसे बड़ी संगठनात्मक शक्तियों में से एक हैं। युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से संगठन में नई ऊर्जा, आधुनिक सोच, तकनीकी दक्षता और तेज कार्यशैली को बढ़ावा मिलेगा। युवा नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सरावगी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके करोड़ों समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी में मेहनत, निष्ठा, क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को सम्मान मिलता है। नई राष्ट्रीय टीम में जमीनी स्तर पर काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलना भाजपा की मजबूत कार्यकर्ता-आधारित संगठनात्मक परंपरा का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि अनुभवी नेतृत्व, महिला शक्ति और युवा ऊर्जा का यह समन्वय भाजपा के संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाएगा। नई टीम संगठन को बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसेवा के कार्यों को और व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

संजय सरावगी ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ संगठन के प्रति अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी साथी पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और राष्ट्रसेवा के अभियान को नई गति प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में गठित यह नई टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प, राष्ट्रसेवा और जनसेवा की भावना को संगठन की शक्ति के साथ आगे बढ़ाएगी। संजय सरावगी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह नई टीम भाजपा के संगठन को नई ऊंचाई और नई मजबूती प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments