Homeफ़िल्मबंटवारा 1947' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी

बंटवारा 1947′ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नजर नहीं आ रहा है। सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम होती दिख रही है। खास बात यह है कि साल की शुरुआत में रिलीज हुई सनी की ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन ही 32 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि ‘बंटवारा 1947’ का पूरा वीकेंड कलेक्शन भी उस आंकड़े के करीब नहीं पहुंच पाया।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बेहद धीमी शुरुआत की थी। हालांकि, दूसरे दिन कलेक्शन में उछाल आया और फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे निर्माताओं को कुछ राहत मिली। लेकिन रविवार को तीसरे दिन इसकी कमाई फिर गिरकर करीब 7.25 करोड़ रुपये रह गई। इस तरह फिल्म का तीन दिनों का घरेलू नेट कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई करीब 37.11 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए शुरुआती आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। सनी देओल की सोलो फिल्मों के लिहाज से भी ‘बंटवारा 1947’ की शुरुआत कमजोर रही है। 2018 में आई ‘भैयाजी सुपरहिट’ ने करीब 1 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी, जिसके बाद ‘बंटवारा 1947’ उनकी हालिया सोलो फिल्मों में सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म का निर्देशन सनी के साथ ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुके राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments