Homeराज्यबिहारनागपंचमी पर विषहरी मंदिर से निकली कलश शोभायात्रा,मंदिर में शिवलिंग स्थापित

नागपंचमी पर विषहरी मंदिर से निकली कलश शोभायात्रा,मंदिर में शिवलिंग स्थापित

अररिया 17 अगस्त: अररिया शिवपुरी स्थित विषहरी मंदिर प्रांगण से नागपंचमी के मौके पर सोमवार भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमें पांच सौ से अधिक महिलाओं और कुमारी कन्याओं ने हिस्सा लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर मां विषहरी के जयकारे और भजनों पर झूमते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए त्रिसुलिया घाट परमान नदी के तट पर पहुंचकर कलश में जल भरा।कलश यात्रा विषहरी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर कोल्ड स्टोर, बस स्टैंड, चांदनी चौक और काली मंदिर चौक होते हुए त्रिसुलिया घाट स्थित परमान नदी के तट पर पहुंची।

शोभायात्रा में शामिल महिलाएं और कन्याएं डीजे की धुन पर मां विषहरी के भजनों के साथ वापस मंदिर परिसर लौटीं। मंदिर पहुंचने पर कलश के जल से मां विषहरी का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान धूप, दीप और आरती सहित विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन भी हुआ।

स्थानीय लाेगाें ने बताया कि विषहरी मंदिर में वर्ष 2005 से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष ग्रामीण और शहरवासी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

इसी क्रम में त्रिसुलिया घाट स्थित परमान नदी के तट पर मां तारा मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के अवसर पर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा का विशेष आयोजन हुआ। भक्तों ने शिवलिंग को नगर भ्रमण कराया।श्रद्धालु पंकज भगत पूरे यात्रा मार्ग में दंड प्रणाम करते हुए नजर आए। यह यात्रा शहर के विभिन्न मंदिरों से होकर पुनः मां तारा मंदिर परिसर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments