Home क्राइम न्यूज़ चोरी के मोबाइल और ब्लेड के टुकड़े के साथ दो गिरफ्तार, ट्रेनों...

चोरी के मोबाइल और ब्लेड के टुकड़े के साथ दो गिरफ्तार, ट्रेनों में जेब काटने की बात कबूली

0

बक्सर, 17 अगस्त : रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बक्सर रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी के मोबाइल फोन और ब्लेड के टुकड़े के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सौंप दिया गया है।

आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के दिशा-निर्देशन में 17 अगस्त को स्टेशन परिसर में विशेष जांच एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सब इंस्पेक्टर विष्णु शंकर ओझा, सब इंस्पेक्टर विजेंद्र मुवाल, आरक्षी श्याम नारायण सिंह यादव और आरक्षी सोनालाल यादव की संयुक्त टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ा।

पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान उमेश राय (30), पिता सुरेंद्र राय, ग्राम चिलहर, थाना इटाढ़ी तथा तनु कुमार सिंह (34), पिता अनिल कुमार सिंह, थाना नगर, जिला बक्सर के रूप में बताई। आरपीएफ के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने तथा ब्लेड से जेब काटने की बात स्वीकार की। उनके पास से चोरी का मोबाइल फोन और ब्लेड का टुकड़ा बरामद किया गया।

आरपीएफ ने दोनों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई के बाद उन्हें अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेल अपराध की रोकथाम के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

डीएम साहिला ने गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने का निर्देश

Exit mobile version